वैक्सीन लगने के बाद इमरान खान को कोरोना, पीएम मोदी के सलामती वाले ट्वीट के मायने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2021, 10:34 PM IST

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वैक्सीन लगने के बाद इमरान खान को कोरोना, पीएम मोदी के सलामती वाले ट्वीट के मायने

नई दिल्ली। दुनिया के अलग अलग देशों में कोरोना एक बार फिर उत्पात मचा रहा है। कोरोना के खिलाफ लडा़ई में वैक्सीन इस्तेमाल में लाई जा रही है। लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने चीनी वैक्सीन इस्तेमाल की थी। इससे इतर मानवीय पक्ष को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इमरान खान की सलामती की कामना की। 

इमरान खान को कोरोना, पीएम मोदी का खास ट्वीट
सामान्य तौर पर किसी भी देश का राष्ट्राध्यक्ष किसी बीमारी का सामना करता है तो सामान्य तौर पर दूसरे देश के प्रमुख शिष्टाचार में ट्वीट करते हैं। लेकिन पाकिस्तान और भारत के सिलसिले में इस तरह के विचार को लोग सिरे से खारिज कर देते हैं। लेकिन शनिवार को जब यह खबर आई कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना की जद में आ गए हैं तो सियासी तौर पर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या भारत की तरफ से कोई शुभकामना संदेश जाएगा। सभी तरह के कयासों पर तब विराम लग गया जब पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इमरान खान की सलामती की दुआ की।


End of Article