मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक : 'प्रत्येक करोना मरीज का उचित इलाज हो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2020, 04:10 PM IST

PM Modi's meeting with CMs Day 2 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। पीएम ने कहा कि प्रत्येक कोरोना मरीज का उचित इलाज करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक : 'प्रत्येक करोना मरीज का उचित इलाज हो'

नई दिल्ली : कोविड-19 संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। मंगलवार को पीएम की 21 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस संकट पर बातचीत हुई। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की यह छठवीं बैठक है। आज की बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल हुए। पीएम ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में अब 'ग्रीन शूट्स' दिखने लगे हैं। बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों की यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हालांकि, उन्होंने चीन का नाम नहीं लिया। पीएम ने कहा कि उकसावे की कार्रवाई पर भारत करारा जवाब देगा।  

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की मुख्य बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या देश में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है।

उकसाया गया तो देंगे करारा जवाब
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं देशवासियों को भरोसा देना चाहूंगा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमारे लिए देश की एकता एवं संप्रभुता सबसे ज्यादा अहमियत रखती है। भारत शांति चाहता है लेकिन उसे उकसाया गया तो वह करारा जवाब देने की क्षमता रखता है।'

बता दें कि गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसा में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं।

End of Article