PM Modi security breach: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, कमेटी का किया गठन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 10:45 PM IST

PM Modi Security Breach Updates: पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई है जिसमें तीन अफसरों को शामिल किया गया है।

PM Modi security breach: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, कमेटी का किया गठन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अब गृह मंत्रालय भी एक्शन में आ गया है।  पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ‘‘गंभीर चूक’’ की जांच के लिए आज एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को सुरक्षा में "बड़ी चूक" करार दिया है जिसकी वजह से वीवीआईपी के लिए ‘‘गंभीर जोखिम’’ पैदा हुआ। गृह मंत्रालय ने जिम्मेदारी तय करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अलावा राज्य सरकार से तत्काल रिपोर्ट भी मांगी है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता का ट्वीट

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए बताया, "गृह मंत्रालय ने पीएम नरेंद्र मोदी की 05.01.2022 को फिरोजपुर, पंजाब की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक, जिसके कारण वीवीआईपी के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हुआ, की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व मंत्रिमंडल सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) सुधीर कुमार सक्सेना करेंगे और इसमें आईबी के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और एसपीजी के महानिरीक्षक एस सुरेश भी शामिल होंगे।’

अमित शाह ने कही थी ये बात

गृह मंत्रालय उस समय गठित की है जब प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क अवरुद्ध किए जाने के कारण 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहने के बाद पंजाब यात्रा रद्द कर लौटना पड़ा था। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी।

End of Article