अखिलेश से खटपट के बीच राजभर का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 10:43 AM IST

OP Rajbhar on President Election: अखिलेश से खटपट के बीच सुभासपा के मुखिया ओपी राजभर का बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश से खटपट के बीच राजभर का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अपने सहयोगी दल सपा से खटपट की खबरों के बीच अहम फैसला लिया है। राजभर ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। इसके साथ ही विपक्षी एकता को फिर से झटका लगा है। सुभासपा और सपा के बीच पिछले कई हफ्तों से तनावपूर्ण संबंध हैं। इससे पहले पीएसपी-एल प्रमुख शिवपाल यादव ने घोषणा की थी कि वह सपा की पसंद यशवंत सिन्हा के बजाय भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।

राजभर ने कही ये बात

राजभर ने कहा, 'अमित शाह जी ने मुझसे कहा की मैं द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन करिए और मैंने निर्णय लिया है की हमारी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती है।' ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हम बाबा साहेब, सुहेलदेव की की सोच को मानते हैं और आगे रखते हैं। राजभर ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी जी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के डिनर पर बुलाया और मेरे सामने बात रखी गई की आप पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यक की बात रखते हैं और फिर द्रौपदी मुर्मू जी ने और सीएम ने हमारे समर्थन की अपील की गई और कहा गया की आप पिछड़ों की बात रखते हैं। 

लखनऊ पहुंची थी मूर्मू

दरअसल आपको बता दें की बीते शुक्रवार को  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मागंने के लिये लखनऊ पहुंची थी। जहां सभी सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकत कर समर्थन मांग था, तो वहीं ओमप्रकाश राजभर ने आज प्रेंस कान्प्रेंस कर द्रोपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है।

End of Article