राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान क्रैश, 500 मीटर के दायरे में फैला मलबा, दोनों पायलटों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 11:45 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान क्रैश हुआ। भीमड़ा गांव में यह हादसा हुआ है। विमान क्रैश होने से दोनों पायलट की मौत गई है।

राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान क्रैश, 500 मीटर के दायरे में फैला मलबा, दोनों पायलटों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान क्रैश की वजहों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। हादसा भीमड़ा गांव में हुआ है। करीब आधा किलोमीटर एरिया में मलबा फैल गया। विमान में 2 पालयट सवार थे। भारतीय वायुसेना का एक ट्विन सीटर मिग-21 ट्रेनर विमान राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान के लिए रवाना हुआ। रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान का एक्सीडेंट हो गया था। भारतीय वायुसेना ने अपने जारी बयान में कहा कि पायलटों के जान गंवाने का गहरा अफसोस है और पूरा एयरफोर्स परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

क्रैश होने के बाद विमान में लगी आग
विमान के क्रैश होने के बाद आग लग गई। विमान क्रैश होने से दोनों पायलट की मौत हो गई है। एक पालयट का शव पूरी तरह से जल गया है जबकि दूसरे पालयट का शव कई टुकड़ों में बंट गया है। इस बीच रक्षा मंत्री ने एयर फोर्स के मुखिया से मिग क्रैश की जानकारी ली ।

सीएम अशोक गहलोत ने जताई संवेदना
यह जानकर गहरा दुख हुआ कि बाड़मेर में एक भारतीय वायुसेना के मिग 21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्यूटी के दौरान भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वे इस नुकसान को सहन करने के लिए मजबूत बने रहें। हम उनके साथ खड़े हैं और उनका दुख साझा करते हैं।

पहले भी आती रही हैं मिग क्रैश की खबरें
प्रशासन ने मामले की जांच और सहायता मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को भेजा है। मिग-21 क्रैश की खबरें पहले भी आती रही हैं। बाड़मेर में ही पिछले साल भी मिग 21 क्रैश हुआ हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे थे।  इससे पहले 2021 में ही पंजाब के मोगा में भी मिग-21 हादसे का शिकार हुआ था। 

End of Article