MP By-election Winners List: मध्य प्रदेश में कौन जीता, कौन हारा इसपर एक नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 11:20 PM IST

MP By-election Winners Candidates LIST 2020: मध्यप्रदेश उपचुनाव के नतीजों का ऐलान हो रहा है परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जानें कौन कहां से जीता।

MP By-election Winners List: मध्य प्रदेश में कौन जीता, कौन हारा इसपर एक नजर

मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए नतीजे आ रहे हैं, बीजेपी को बढ़त जारी है, उसके उम्मीदवार 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं वहीं, कांग्रेस को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। साफ हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी रहेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं।

नतीजों से मुख्यमंत्री शिवराज उत्साहित हैं और उन्होंने कहा है कि भले ही मेरी जान चली जाए लेकिन जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के संयुक्त नेतृत्व में और प्रदेश में शिवराज सिंह की अगुवाई में जो नीतियां और योजनाएं बनीं, उसी के आधार पर जनता का आशीर्वाद मिला है।

MP By-elections 2020-List of Winning Candidates

विधानसभा नाम  जीते प्रत्याशी नाम पार्टी हारे प्रत्याशी का नाम
मांधाता (खंडवा) प्रत्याशी नारायण पटेल  बीजेपी उत्तमपाल सिंह (कांग्रेस)
बदनावर (धार) राजवर्धनसिंह दत्तीगांव   बीजेपी कमलसिंह पटेल(कांग्रेस)
सुवासरा (मंदसौर)  हरदीपसिंह डंग बीजेपी राकेश पाटीदार(कांग्रेस)
नेपानगर (बुरहानपुर) सुमित्रा कास्डेकर बीजेपी रामकिशन पटेल (कांग्रेस)
आगर (आगर-मालवा) विपिन वानखेड़े  कांग्रेस मनोज ऊंटवाल (बीजेपी)
सुरखी सागर गोविंद सिंह राजपूत बीजेपी पारूल साहू (कांग्रेस)
सांची रायसेन प्रभुराम चौधरी बीजेपी  मदनलाल चौधरी (कांग्रेस)
ग्वालियर प्रधुम्न सिंह तोमर बीजेपी सुनील शर्मा (कांग्रेस)
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह बीजेपी विश्वनाथ सिंह कुंजाम (कांग्रेस)
बदनावर धार राजवर्धन सिंह बीजेपी कमल पटेल (कांग्रेस)
सुवासरा मंदसौर हरदीप सिंह डंग बीजेपी राकेश पाटीदार (कांग्रेस)
बड़ामलहरा छतरपुर  प्रधुम्न सिंह लोधी बीजेपी रामसिया भारती (कांग्रेस)
बमोरी गुना महेंद्र सिसोदिया बीजेपी कन्हैयालाल अग्रवाल (कांग्रेस)
सुमावली मुरैना अजब सिंह कुशवाहा कांग्रेस एदल सिंह कंसाना (बीजेपी)
मुरैना  राकेश मवाई कांग्रेस रघुराज सिंह कंसाना (बीजेपी)
भांडेर दतिया रक्षा संतराम सनौरिया बीजेपी फूल सिंह बरैया (कांग्रेस)
दिमनी मुरैना रविंद्र तोमर कांग्रेस गिर्राज दंडोतिया  (बीजेपी)
पोहरी शिवपुरी सुरेश धाकड़ बीजेपी हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस)
अशोक नगर जजपाल सिंह जज्जी बीजेपी आशा दोहरे (कांग्रेस)
मुंगावली अशोक नगर ब्रजेंद्र यादव बीजेपी कन्हईराम लोधी (कांग्रेस)
हाटपिपल्या देवास मनोज चौधरी बीजेपी राजवीर सिंह बघेल  (कांग्रेस)
मंधाता खंडवा नारायण सिंह पटेल कांग्रेस उत्तम पाल सिंह  (कांग्रेस)
ब्याबरा राजगढ़ रामचंद्र दांगी कांग्रेस नारायण सिंह पंवार (बीजेपी)
डबरा सुरेश राजे कांग्रेस इमरती देवी(बीजेपी)
       
       
       
       
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!