Minister Suresh Angadi Death:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण से मौत,पीएम ने जताया शोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2020, 10:41 PM IST

MoS Railways Suresh Angadi passes away: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे उनका AIIMS दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है।

Minister Suresh Angadi Death:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण से मौत,पीएम ने जताया शोक

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है,वह 65 वर्ष के थे। सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी के निधन की वजह से दिल्ली में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज बृहस्पतिवार को आधा झुका रहेगा।

कर्नाटक के बेलगावी से चौथी बार सांसद रहे अंगडी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनका कोविड-19 महामारी की वजह से निधन हुआ है। इससे पूर्व कम से कम छह विधायकों और तीन सांसदों का इस बीमारी से निधन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे जिनका 31 अगस्त को निधन हो गया था।

1 जून 1955 को जन्मे सुरेश अंगड़ी भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 2004 से संसद के सदस्य के रूप में और 2019 से 2020  तक रेल राज्य मंत्री के रूप में अपनी मृत्यु तक सेवा की। वे कर्नाटक राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। वो 2004 (14 वीं लोकसभा), 2009, 2014 और 2019 में बेलगावी से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है,उन्होंने लिखा-केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगडी के निधन की सूचना से स्तब्ध..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया,पीएम मोदी ने कहा, ''सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। शांति शांति शांति

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुख हुआ..

कई राजनेताओं ने अंगड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर पीड़ा व्यक्त की। "मुझे याद है कभी मुस्कुराते हुए अंगद-जी। यह दुखद समाचार सुनकर बहुत दर्द हुआ", उन्होंने ट्वीट किया।वहीं उनके निधन पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है-

कोविड -19 की चपेट में जो केंद्रीय मंत्रियों आए हैं उनमें गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।

वहीं 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें।

End of Article