ममता दीदी चाहती हैं घुसपैठ चलती रहे, कोरोना खत्म होते ही CAA लागू करेंगे, पश्चिम बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 06:41 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी अफवाहें फैला रही है कि CAA लागू नहीं होगा। कोरोना बाद लागू करेंगे। 

ममता दीदी चाहती हैं घुसपैठ चलती रहे, कोरोना खत्म होते ही CAA लागू करेंगे, पश्चिम बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली में कहा कि बंगाल की जनता ने तीसरी बार सीएम ममता बनर्जी को जनादेश दिया है। हमें लगा कि दीदी सुधर जाएंगी, लेकिन भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं अभी रुकी नहीं हैं। ममता दीदी को यह नहीं सोचना चाहिए कि बीजेपी फाइट बैक नहीं करेगी। 

अमित शाह ने कहा कि टीएमसी CAA के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे जमीन पर लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड की लहर समाप्त होगी, हम CAA को जमीन पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ चाहती हैं। सीएए वास्तविकता था, है और रहेगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी देश भर में कोई घटना होती है तो वह (सीएम ममता बनर्जी) एक प्रतिनिधिमंडल भेजती हैं, लेकिन उन्होंने बीरभूम में एक प्रतिनिधिमंडल क्यों नहीं भेजा जहां 8 महिलाओं और एक बच्चे को जिंदा जला दिया गया था, क्या वे उनके लोग नहीं हैं?

उन्होंने कहा कि गोरखा भाइयों-बहनों को दीदी हमेशा गुमराह करती रही है। मैं आज गोरखा भाइयों-बहनों को कहने आया हूं कि अगर कोई एक पार्टी है जो गोरखाओं के हित में सोचती है तो वो केवल बीजेपी है। हमने कहा है कि संविधान की मर्यादाओं के तहत सारी समस्याओं का स्थायी राजनीतिक समाधान ढूंढ लिया जाएगा। ममता दीदी के कटमनी, सिंडिकेट, अत्याचार, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा की लड़ाई चालू है। बीजेपी तब तक चैन से नहीं बैठ सकती, जब तक टीएमसी के अत्याचारी शासन को हम उखाड़कर फेंक नहीं देते।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत