Yamuna River: भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 08:05 AM IST

Yamuna River: दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अंकित (20), लकी (16) ललित (17) बीरू (19) और रितु राज उर्फ ​​सानू (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

Yamuna River: भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत

Yamuna River: दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर के नीचे रविवार को भगवान कृष्ण की मूर्ति को विसर्जित करने के दौरान पांच लड़के यमुना नदी में डूब गए। मूर्ति के पानी में फंसने के बाद लड़के नदी में उतरे थे। अधिकारियों ने नदी से सभी पांच लड़कों के शव बरामद किए। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत

16 से 20 साल के बीच थी लड़कों की उम्र

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी के किनारे 17 से 18 लड़के विसर्जन के लिए आए थे। मूर्ति फंसने के बाद छह लड़के नदी में गए थे, लेकिन उनमें से केवल एक ही लड़का वापस आया। लड़कों की उम्र 16 से 20 साल के बीच थी। ये सभी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव के रहने वाले थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अंकित (20), लकी (16) ललित (17) बीरू (19) और रितु राज उर्फ ​​सानू (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

End of Article