Maharashtra Cabinet expansion : शिंदे कैबिनेट के ये हैं नए चेहरे, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 12:14 PM IST

Maharashtra Cabinet expansion : महाराष्ट्र में शिंदे केबिनेट का विस्तार हो गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को 18 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

Maharashtra Cabinet expansion : शिंदे कैबिनेट के ये हैं नए चेहरे, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
Photo Credit: ANI

Maharashtra Cabinet expansion : महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे केबिनेट का विस्तार हो गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट के पहले विस्तार में 18 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उद्धव सरकार को सत्ता से बेदखल होने के बाद 30 जून को शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फड़णवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद भावी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को गृह एवं वित्त विभाग जैसे अहम मंत्रालय मिल सकते हैं। 30 जून के बाद महाराष्ट्र सरकार सिर्फ 2 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ काम कर रही थी, जिसे लेकर विपक्ष तंज कस रहा था।

अभी तक जिन मंत्रियों ने शपथ ली है उनके नाम हैं-

  1. राधाकृष्ण विखे पाटिल
  2. चंद्रकांत पाटिल
  3. सुधीर मुंगतीवार
  4. विजय कुमार गावित
  5. गिरीश महाजनराधाकृष्ण विखे पाटिल
  6. गुलाबराव पाटिल
  7. दादु भुसे
  8. संजय राठौड़
  9. सुरेश खाडे
  10. संदीपन भुमरे
  11. उदय सामंत
  12. तानाजी सावंत
  13. रवींद्र चव्हाण
  14. अब्दुल सत्तार
  15. दीपक केसरकर
  16. अतुल सावे
  17. शंभूराज देसाई
  18. मंगलप्रभात लोढा 

मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 20 हुई
18 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 20 हो गई है। महाराष्ट्र कैबिनेट में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।  शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिंदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।’ 

End of Article