Bihar Crorepati Cabinet Ministers: नीतीश की करोड़पति कैबिनेट', तेज प्रताप से विजय चौधरी समेत कुल 23 करोड़पति नेता बने मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 05:32 PM IST

Bihar Crorepati Cabinet Ministers: आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनीता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, जितेंद्र कुमार राय, रामानंद, सुधाकर सिंह, कुमार सर्वजीत, सुरेंद्र राम, शमीम अहमद और मो. शाहनवाज आलम करोड़पति मंत्री हैं।

Bihar Crorepati Cabinet Ministers: नीतीश की करोड़पति कैबिनेट', तेज प्रताप से विजय चौधरी समेत कुल 23 करोड़पति नेता बने मंत्री
Photo Credit: ANI

Bihar Crorepati Cabinet Ministers: बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार कर कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इन 31 मंत्रियों में से आरजेडी से 15, जेडीयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से 1 और 1 निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है। नेशनल इलेक्शन वॉच और एडीआर के मुताबिक इन 31 मंत्रियों में से करीब 23 मंत्री करोड़पति है। आरजेडी कोटे से 15 में से 12  मंत्री करोड़पति हैं। वहीं जेडीयू कोटे से 11 में से 8 मंत्री करोड़पति हैं। इसी तरह हम पार्टी और निर्दलीय कोटे से बने 1-1 मंत्री करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस कोटे से बने दोनों मंत्री करोड़पति नहीं हैं। 

नीतीश कैबिनेट में करोड़पतियों की 'भरमार'

आरजेडी कोटे से 15 में से 12 मंत्री करोड़पति

आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनीता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, जितेंद्र कुमार राय, रामानंद, सुधाकर सिंह, कुमार सर्वजीत, सुरेंद्र राम, शमीम अहमद और मो. शाहनवाज आलम करोड़पति मंत्री हैं। इसी तरह जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, शीला मंडल, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार करोड़पति मंत्री हैं। इसके अलावा हम पार्टी से संतोश सुमन मांझी और निर्दलीय के तौर पर सुमित सिंह करोड़पति मंत्री हैं। 

मंत्री कुल एसेट (करोड़ रुपये में)
तेजस्वी यादव  5,88,90,061
तेज प्रताप यादव 2,83,38,566
विजय कुमार चौधरी 2,11,80,474
अशोक चौधरी  21,43,38,787
सुमित सिंह 3,68,09,526

कुछ दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़कर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए आरजेडी के साथ हाथ मिलाने के बाद दस अगस्त को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश कुमार के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

End of Article