Karnataka: बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान सोते दिखे कर्नाटक के मंत्री, कांग्रेस ने फोटो शेयर कर उड़ाया मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 02:29 PM IST

Karnataka: लगातार हो रही भारी बारिश से राजधानी बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिले बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। सीएम बोम्मई ने कहा कि सरकार ने बेंगलुरु में बाढ़ की स्थिति के प्रबंधन के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया है।

Karnataka: बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान सोते दिखे कर्नाटक के मंत्री, कांग्रेस ने फोटो शेयर कर उड़ाया मजाक
Photo Credit: Twitter

Karnataka: कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य के मंत्री आर अशोक का मजाक उड़ाते हुए फोटो शेयर कीं हैं, जहां वह साफ तौर से एक बैठक के दौरान सोते नजर रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने मंत्री आर अशोक की फोटो शेयर कीं, जहां उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक के दौरान आंखें बंद करके साफ देखा जा सकता है।

बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान सोते दिखे कर्नाटक के मंत्री

फोटो के साथ ही कन्नड़ भाषा में ट्वीट कर कहा कि डूबने के कई प्रकार होते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब जाते हैं। मंत्री अपनी नींद में डूब रहे हैं। सोमवार को मंत्री आर अशोक ने भी बाढ़ समीक्षा बैठक से फोटो भी शेयर कीं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की थी।

बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिले बाढ़ जैसे हालात का कर रहे सामना

लगातार हो रही भारी बारिश से राजधानी बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिले बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। सीएम बोम्मई ने कहा कि सरकार ने बेंगलुरु में बाढ़ की स्थिति के प्रबंधन के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने का फैसला किया है।
 

End of Article