ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में भारी चूक, उनकी सिक्योरिटी के वजाय पुलिस ने किया किसी और गाड़ी को एस्कॉर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2021, 09:41 PM IST

बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है दिल्ली वह सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचे तो रास्ते में ये घटना सामने आई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में भारी चूक, उनकी सिक्योरिटी के वजाय पुलिस ने किया किसी और गाड़ी को एस्कॉर्ट

Jyotiraditya Scindia Security News सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्वालियर आ रहे राज्यसभा सांसद और बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिराज सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है पायलट वाहन में बैठे पुलिसकर्मी सांसद के वाहन की जगह उसी रंग की ही दूसरी गाड़ी को सुरक्षा देने में लग गए थे।

आठ किलोमीटर आगे चलने के बाद उसे पता चला कि जिस गाड़ी को सुरक्षा दे रहे हैं, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की नहीं है। हालांकि पायलट वाहन में बैठे पुलिसकर्मियों को जब इसका एहसास हुआ तो सिंधिया की गाड़ी काफी आगे निकल गई थी। वाहन में सवार पुलिसकर्मियों की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए।

गौर हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सरकार की ओर से जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है मुरैना-ग्वालियर बॉर्डर पर ग्वालियर की पायलट गाड़ी को सांसद सिंधिया को फॉलो करते हुए जय विलास पैलेस ले जाना था। 

उसी कलर की दूसरी गाड़ी को पायलट वाहन फॉलो करने लगे

पायलट वाहन में सवार पुलिसकर्मिंयों को कुछ गलतफहमी हो गई। गलतफहमी में सिंधिया के वाहन की जगह वहां से गुजरने वाली उसी कलर की दूसरी गाड़ी को पायलट वाहन फॉलो करने लगा।

चूक मुरैना और ग्वालियर की फॉलो टीम में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण

इसके बाद जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला हजीरा थाने से गुजरा तो फिर हजीरा थाने की पुलिस ने सांसद सिंधिया को जयविलास पैलेस तक फॉलो करते हुए सुरक्षित छोड़ा है बताया जा रहा है कि सुरक्षा में ऐसी चूक मुरैना और ग्वालियर की फॉलो टीम में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण हुई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम