Pulwama Encounter : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2020, 12:48 PM IST

इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना और पुलिस के जवानों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख आतंकियों ने उन पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

Pulwama Encounter : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर
Photo Credit: ANI

श्रीनगर : सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलवामा के तिकेन इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना और पुलिस के जवानों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय और अल-बद्र संगठन के हैं। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख आतंकियों ने उन पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। हाल के दिनों में सेना के साथ मुठभेड़ में कई आतंकवादी मारे गए हैं और उनके मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के तिकेन में मारे गए सभी तीनों आतंकवादी अल-बद्र संगठन के हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक गोली एक व्यक्ति को लगी। उसकी हालत स्थर है। मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय हैं। मुठभेड़ स्थल पर कोई ग्रेनेड न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए हम तलाशी ले रहे हैं। 

End of Article