J&K: सांबा सेक्टर घुसपैठ पर अमादा 3 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को  BSF ने किया ढेर, भारी मात्रा में मिली ड्रग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 09:42 AM IST

BSF gun down infiltrators in J&K: जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्‍तान की ओर से की जा रही घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है।

J&K: सांबा सेक्टर घुसपैठ पर अमादा 3 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को  BSF ने किया ढेर, भारी मात्रा में मिली ड्रग

BSF gun down 3 infiltrators in Samba sector jammu kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा पर तीन घुसपैठियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया सुरक्षा बलों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (Drug) भी बरामद किया है।जम्‍मू कश्‍मीर के सांबा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से 3 घुसपैठिये शनिवार रात को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।

इस बीच वहां तैनात बीएसएफ (BSF) के जवानों ने तीनों को ढेर कर दिया इसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में 3 घुसपैठिये जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे।

जिसे देखकर जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया मगर वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालकर तीनों को ढेर कर दिया।

सुरक्षा बलों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ Drug भी बरामद किया है, तलाशी लेने पर उनके पास से ड्रग्स मिला है इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इससे पहले बीएसएफ ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर गश्त के दौरान गुजरात के कच्छ खाड़ी क्षेत्र एक पाक नागरिक को पकड़ा था साथ ही मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था।

End of Article