J&K में हादसाः खाई में गिरी स्कूली बच्चों से सवार बस, 18 के जख्मी होने की खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 10:27 AM IST

J&K School Bus Accident: हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दुर्घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

J&K में हादसाः खाई में गिरी स्कूली बच्चों से सवार बस, 18 के जख्मी होने की खबर
Photo Credit: ANI

J&K School Bus Accident: जम्मू और कश्मीर में शनिवार (छह अगस्त, 2022) को बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस वहां के उधमपुर में खाई में जा गिरी। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 18 लोगों के जख्मी होने की खबर है। 

हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस बीच, प्रसार भारती की ओर से बताया गया कि यह एक मिनी बस थी, जो जाते वक्त सड़क किनारे फिसल गई थी।

यह हादसा उधमपुर जिले में मसूरा के पास हुआ, जिसमें आठ छात्र घायल हुए हैं। यह बस उधमपुर से बारमीन गांव जा रही थी। चोटिल हुए लोगों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

jammu and kashmir, j&k, kashmir

End of Article