IRCTC Trains Cancelled List, 12 Feb: आज भी कई ट्रेनें रद्द हैं, यात्रा पर जाने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 12 February 2022: मौसम की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। जिसके चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

IRCTC Trains Cancelled List, 12 Feb: आज भी कई ट्रेनें रद्द हैं, यात्रा पर जाने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 12 February 2022: मौसम का प्रभाव ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ता है। इसलिए भारतीय रेलवे को प्रतिदिन कुछ न कुछ दिन ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। इसकी वजह से आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। उत्तर भारत से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पहले यह पता कर लें कि आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। आज 387 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 07 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है वहीं 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 

रेलवे ने आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं।

ऐसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  3. ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गौर हो कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती हैं, इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है, तो आप सही और सटीक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article