'भारतीय सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है'; पीएम मोदी ने दी सेना दिवस की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 09:53 AM IST

Army Day: आज सेना दिवस मनाया जा रहा है। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।

'भारतीय सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है'; पीएम मोदी ने दी सेना दिवस की बधाई

Army Day 15 January: देश आज भारतीय सेना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत को विदेशों में शांति मिशनों में सेना के शानदार योगदान पर गर्व है। पीएम मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारतीय सेना के जवान शत्रुतापूर्ण इलाकों में सेवा करते हैं और मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि सेना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से हमारे साहसी सैनिकों, सम्मानित दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय सेना अपनी बहादुरी और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में भारतीय सेना के अमूल्य योगदान के साथ शब्द न्याय नहीं कर सकते। भारतीय सेना के जवान प्रतिकूल इलाकों में सेवा करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय संकट के दौरान साथी नागरिकों की मदद करने में सबसे आगे हैं। विदेशों में भी शांति अभियानों में सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है। 

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को सेना दिवस की बधाई। भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रही है। हमारे सैनिकों ने सीमाओं की रक्षा और शांति बनाए रखने में पेशेवर चरित्र, बलिदान और वीरता का प्रदर्शन किया है। राष्ट्र आपकी सेवा के लिए आभारी है। जय हिन्द! 

सेना दिवस के अवसर पर सेना प्रमुख- जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (सेना), एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (वायु सेना) और एडमिरल आर हरि कुमार (नौसेना) ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

15 जनवरी 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी और तभी से हर साल भारतीय सेना इसे अपने स्‍थापना दिवस के तौर पर मनाए जा रही है। यह भारतीय सेना का 74वां स्‍थापना दिवस है।

End of Article