देश में 24 घंटों में कोविड के 1.41 लाख से अधिक केस, 285 लोगों ने गंवाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 10:16 AM IST

देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां शनिवार को कोविड के 1.41 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जबकि एक्टिव केस आंकड़ा 5 लाख को छूने के करबी पहुंच गया है।

देश में 24 घंटों में कोविड के 1.41 लाख से अधिक केस, 285 लोगों ने गंवाई जान
Photo Credit: PTI

नई दिल्‍ली : देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां शनिवार को कोविड के 1.41 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जबकि एक्टिव केस आंकड़ा 5 लाख को छूने के करीब पहुंच गया है। संक्रमण दर में भी भारी उछाल है, जो 9 फसदी से अधिक दर्ज की गई है। वहीं वैक्‍सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 150 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 285 मरीजों के जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में कोविड संक्रमण के कुल मामलों की संख्‍या जहां 3,53,68,372 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गई है।

4.72 लाख हुए एक्टिव केस

देश में बढ़ते कोविड केस के बीच संक्रमण दर और इलाज करा रहे मरीजों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 9.28 फीसदी दर्ज की गई, जो एक दिन 7.74 फीसदी थी। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बीते एक दिन में बड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जहां देशभर में कोविड के कुल एक्टिव केस 3,71,363 दर्ज किए गए थे, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 4,72,169 हो गया।

कोरोना वायरस के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें जीनोम सीक्‍वेंसिंग से अब तक ओमिक्रोन के 3,071 मामलों की पुष्टि हुई है। देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक ओमिक्रोन के इतने मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 876 मामले हैं। ओमिक्रोन के जिन मामलों का पता चला है, उनमें इससे उबर चुके मरीजों की संख्‍या 1,203 बताई गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल गांधी से लेकर खरगे तक, कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की कामना

राहुल गांधी से लेकर खरगे तक, कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की कामना

आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

आज की ताजा खबर, 8 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं...जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख, बताया कैसे BJP को दी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और मजबूत नींव

आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक लेख, बताया कैसे BJP को दी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और मजबूत नींव

सैनिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं...अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में बीएसएफ जवानों के साथ मनाई दिवाली

सैनिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं...अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में बीएसएफ जवानों के साथ मनाई दिवाली

'हमें पाकिस्तान के साथ नहीं रहना', दिवाली पर बलोच लड़की ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार, भारत को दी दीपोत्सव की बधाई

'हमें पाकिस्तान के साथ नहीं रहना', दिवाली पर बलोच लड़की ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार, भारत को दी दीपोत्सव की बधाई