Sonali Phogat Death Case: गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच के दिए आदेश, सीएम प्रमोद सावंत ने की थी सिफारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 06:50 PM IST

Sonali Phogat Death Case: इससे पहले रविवार को सोनाली फोगाट के परिवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की, क्योंकि वे गोवा पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं थे।

Sonali Phogat Death Case: गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच के दिए आदेश, सीएम प्रमोद सावंत ने की थी सिफारिश
Photo Credit: ANI

Sonali Phogat Death Case: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सोनाली फोगाट मौत मामले में सीबीआई की जांच को मंजूरी दे दी है। इससे पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर सोनाली फोगाट की मौत की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने ये कदम उठाया।

सोनाली फोगाट की मौत मामले में गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

इससे पहले रविवार को सोनाली फोगाट के परिवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की, क्योंकि वे गोवा पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं थे। बाद में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उन्होंने लिखित में सीबीआई जांच के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले गोवा अपनी जांच पूरी करेगा और अगर परिवार आगे की जांच की मांग करता है तो इसे सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

वहीं गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हमें गोवा पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के चलते मैंने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी तरह से जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन हरियाणा के लोगों और सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।

सोनानी फोगाट की अगस्त में गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उसके होटल से मृत लाया गया था। डॉक्टरों ने तब प्रथम दृष्टया कहा था कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि शव परीक्षण में उसके शरीर पर 'कई चोटें' सामने आईं थी।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम