आज का इतिहास: कोरोना के खिलाफ एकजुट हुआ था देश, PM मोदी की अपील पर जलाए थे दिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2021, 05:30 AM IST

5 अप्रैल का इतिहास: पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाई।

आज का इतिहास: कोरोना के खिलाफ एकजुट हुआ था देश, PM मोदी की अपील पर जलाए थे दिए

नई दिल्ली: पिछले साल की तमाम बड़ी घटनाओं को पीछे छोड़कर कोरोना संक्रमण सदी की सबसे बड़ी घटना के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गया। इसके प्रकोप से दुनियाभर में हजारों लोगों की जान चली गई ओर लाखों लोग इसके संक्रमण के शिकार हुए। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर करोड़ों देशवासियों ने दीए, मोमबत्ती और मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना वायरस के संकट से निपटने में राष्ट्र के ‘‘सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता’’ का बड़े रौशन अंदाज में प्रदर्शन किया।

इतिहास की अन्य घटनाओं की बात करें तो 5 अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए इतिहास में दर्ज है। इस दिन को मर्चेंट नेवी के लिए नेशनल मैरिटाइम डे के तौर पर मनाया जाता है। देश की आजादी की लड़ाई में 1930 में पांच अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे थे। इस दिन की एक अन्य घटना भारतीय सिनेमा से जुड़ी है। दरअसल हिंदी फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकारा दिव्या भारती की पांच अप्रैल 1993 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
देश दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1659 : मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार ।
1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।
1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।
1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।
1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे।
1949 : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना।
1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना।
1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया।
1976 : अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।
1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1986 : मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।
1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।
1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।
2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

Tiger Shroff Firing: पुलिस के हाथ लगी पहली कामयाबी, अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक, हिरासत में 2 संदिग्ध

Tiger Shroff Firing: पुलिस के हाथ लगी पहली कामयाबी, अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक, हिरासत में 2 संदिग्ध

मुंबई में आज UAE के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे दोनों देश

मुंबई में आज UAE के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे दोनों देश