अच्छा, यार, एकदम, पक्का, जुगाड़...ऐसे शब्द हिंदी का बढ़ा रहे मान! जानें- Oxford Dictionary में और कौन-कौन से Hindi Words?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 02:05 PM IST

Hindi Diwas 2022: ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में छह लाख शब्दों और 3.7 मिलियन (37 लाख) कोटेशंस का डेटाबेस है।

अच्छा, यार, एकदम, पक्का, जुगाड़...ऐसे शब्द हिंदी का बढ़ा रहे मान! जानें- Oxford Dictionary में और कौन-कौन से Hindi Words?

Hindi Diwas 2022: हिंदुस्तान की मातृभाषा और आधिकारिक राजभाषा हिंदी (Hindi) भले ही राष्ट्रभाषा के तौर पर मान्यता न पा पाई हो, मगर विदेशों में भी इसका दम-खम और इसे बोलने वाले देखने को मिल जाते हैं। यही वजह है कि हिंदी मौजूदा समय में दुनिया में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। हिंदी के रुतबे की बानगी इससे भी देखने को मिलती है कि ऑक्सफोर्ड की इंग्लिश डिक्शनरी (Oxford English Dictionary) में हिंदी के विभिन्न शब्द आपको पढ़ने को मिल जाएंगे। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से हिंदी के प्रचलित शब्द आपको इसमें मिलेंगे:
 
चना, चना दाल, भेलपूरी, चूड़ीदार, अरे यार, चावल, डिब्बा, आधार, धोती, बासमती, चटनी, दीदी, बदमाश, चीता, बंगला, कबाब, घी, मसाला, पूरी, जुगाड़, दादागिरी, बापू, अच्छा, सूर्य नमस्कार, अब्बा, अन्ना, वड़ा, गुलाब जामुन, डब्बा, हड़ताल, शादी, चाचा, चक्का जाम, बस, भिंडी, भवन, बदमाश, दम, ढाबा, दीया, दीदी, देवी, देश, एकदम, फंडा, जय, झुग्गी, जी, नगर, किला, टप्पा, टाइम पास, उद्योग, पापड़, पक्का, नमकीन, नाटक, निवास, महा, माता, मिर्च, कीमा, कुंड, यार, सेवक, सेविका, नई, हाट, गली, चमचा, चौधरी, छी छी, चुप, बच्चा, बड़ा दिन, आत्मनिर्भर, संविधान और बिंदी आदि शब्द इस डिक्शनरी में आपको मिल जाएंगे। 
 


hindi, hindi diwas, oxford english dictionary

कोविड महामारी संकट और उससे जुड़े टीकाकरण के मद्देनजर वैक्स 'Vax' को साल 2021 में इस डिक्शनरी का 'Word of the Year' बनाया गया था। जानिए, हिंदी के किन शब्दों से बने अंग्रेजी शब्द?
- चंपी - Shampoo
- चटनी - Chutney
- बंगला - Bunglow
- अवतार - Avatar
- बांगड़ी - Bangles
- मंत्र - Mantra
- निर्वाण - Nirvana






hindi, hindi diwas, oxford english dictionary

End of Article