Landslide in Kinnaur: हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड, 50-60 दबे, बचाव कार्य जारी, PM ने दिया मदद का भरोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 04:32 PM IST

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए बड़े भूस्खलन में मलबे के नीचे 50-60 लोगों के दबे होने की आशंका है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया है।

Landslide in Kinnaur: हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड, 50-60 दबे, बचाव कार्य जारी, PM ने दिया मदद का भरोसा

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लैंड स्लाइड की चपेट में बस आ गई है, 50-60 लोग दबे है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हादसे की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 

भूस्खलन किन्नौर जिले के रेक्कॉन्ग-शिमला हाईवे पर हुआ। एक ट्रक और एक HRTC बस के मलबे में दबे होने की खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें बचाव के लिए मौजूद हैं। ITBP का कहना है, '17वीं बटालियन, 19वीं बटालियन और 43वीं बटालियन के आईटीबीपी के जवान भूस्खलन स्थल पर पहुंचे। एक बस और एक ट्रक सहित 4 वाहनों के मलबे में फंसने की सूचना है। हताहत होने की आशंका है।' आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया, 'ITBP की 3 बटालियन के करीब 200 जवान उस जगह हैं जहां भूस्खलन हो रहा है। फायरिंग स्टोन रुकने के लिए टीमें एक घंटे से अधिक समय से इंतजार कर रही हैं। माना जा रहा है कि करीब 40 लोग फंसे हुए हैं। यह इलाका इस समय बेहद खतरनाक है।' 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, 'मैंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार को टक्कर लग सकती थी; विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। किन्नौर जिले के निगुलसारी इलाके में एक सड़क पर भूस्खलन के बाद मलबे में 50-60 लोग फंसे हो सकते हैं। मलबे में फंसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर हैं। रेस्क्यू टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश कर रही है।' 

उन्होंने कहा कि अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है। बचाव अभियान के प्रयास जारी हैं लेकिन मलबा अभी भी ऊंचाई से गिर रहा है। इसके नियंत्रण में आते ही बचाव दल हरकत में आ जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 50-60 लोग वहां फंसे हो सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने हमें फोन किया और कहा कि राज्य उन्हें तुरंत किसी भी मदद की जरूरत बता सकता है। सेना ने हमें हर संभव मदद की पेशकश की है, वे ऑपरेशन में शामिल होना चाहते हैं।

किन्नौर विधायक जेएस नेगी ने बताया, 'भूस्खलन की घटना निगुलसारी के पास हुई है। वहीं मलबे के नीचे एक बस दब गई है। कुछ कारों और एक ट्रक के फंसे होने की आशंका है। बस चालक और एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया। ITBP की रेस्क्यू टीम मौके पर है, बोल्डर गिरने से ऑपरेशन बाधित हुआ है।' 

पीएमओ ने ट्वीट कर बताया, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने किन्नौर में भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति के संबंध में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर से की बात। पीएम ने जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।' अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी व DG ITBP से बात की है। ITBP की टीमें राहत व बचाव कार्य में पूरी तत्परता से लगी हैं। लोगों की जान बचाना व घायलों को शीघ्र उपचार देना ITBP व स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!