Delhi Rains: दिल्ली NCR में हो रही है झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2021, 06:31 AM IST

Delhi weather today: दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। देर रात से ही अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश हो रही है

Delhi Rains: दिल्ली NCR में हो रही है झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के अधिकांश इलाकों- गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद में देर रात से ही जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है और यह गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले शुक्रवार को भी राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी जिसे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली थी।

ऑरेंज अलर्ट
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज काअधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

तीन जिलों में कम बारिश

विभाग ने 23 अगस्त से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के तीन जिलों में इस मॉनसून के मौसम में अब तक ‘कम’ या ‘बहुत कम’ वर्षा दर्ज की गयी है, वहीं चार जिलों में ‘अधिक’ बारिश हुई है।

End of Article