Kashmiri Pandit Killing Ground Report: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक स्थानीय कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी और उसके भाई को भी घायल कर दिया। मृतक का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। आतंकियों की गोलीबारी में सुनील कुमार का भाई भी घायल हुआ है, आतंकियों ने दोनों भाइयों पर सेब के बगीचे में गोली मारी।
सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई पिंटो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्रों ने कहा, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्यारों को पकड़ने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। दोनों भाई यहां के स्थानीय निवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे।
इस घटना को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत' चैनल की 'ग्राउंड रिपोर्ट' देखिए
इस घटना में क्या और कैसे हुआ था इस बारे में 'टाइम्स नाउ नवभारत' चैनल की 'ग्राउंड रिपोर्ट' देखिए, इसमें आप जान पायेंगे कि कैसे आतंकियों ने कायरता पूर्ण हमले में सुनील की हत्या कर दी।
घायल भाई पिंटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है
कश्मीरी पंडितों पर यह हमला दक्षिण कश्मीर के इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि हमले के समय दोनों भाई सुनील एवं पिंटू अपने खेत में काम कर रहे थे। इस हमले में सुनील पूरी तरह से घायल हो गए उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घायल पिंटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घरे लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। 

