Delhi: दिल्ली शराब घोटाले पर एक्शन में ED, देश के 30 ठिकानों पर ईडी की रेड जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 11:03 AM IST

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले पर अब ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार को ईडी ने मामले में दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ और हैदराबाद समेत 30 जगहों पर छापेमारी की है।

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले पर एक्शन में ED, देश के 30 ठिकानों पर ईडी की रेड जारी

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले पर अब ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार को मामले में ईडी की देश की राजधानी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद समेत 30 जगहों पर छापेमारी छापेमारी चल रही है। ईडी के निशाने पर शराब कारोबारी हैं। मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के दिल्ली स्थित घर पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।

दिल्ली शराब घोटाले पर देश के 30 ठिकानों पर ईडी की रेड

ईडी की इस छापेमारी में मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं

हालांकि ईडी की इस छापेमारी में मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं है। विशेष रूप से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में अपनी एफआईआर में सीबीआई द्वारा एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है। आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का फर्जीवाड़ा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बीजेपी लगातार दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के जरिए घोटाले का आरोप लगा रही है। साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने शराब माफिया के करोड़ों रुपए माफ किए हैं, जिससे करोड़ों रुपए का राजस्व का घाटा हुआ है।

End of Article