ओमीक्रॉन खतरे की बीच डबल अटैक, इन शहरों में R वैल्यू और पॉजिटिविटी रेट खतरनाक स्तर पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 02:06 PM IST

Covid-19 Cases In India: अक्टूबर के बाद पहली बार एक दिन में 16 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। दुनिया में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए, ऐसी आशंका है कि भारत में तेजी से अब संक्रमण बढ़ेगा और उसके संकेत नए आंकड़ों से से मिल गए हैं।

ओमीक्रॉन  खतरे की बीच डबल अटैक, इन शहरों में  R वैल्यू और पॉजिटिविटी रेट खतरनाक स्तर पर
Photo Credit: BCCL

 नई दिल्ली: भारत में कोरोना के बढ़ते मामले ने फिर से डराना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 16,764 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। करीब दो महीने बाद ऐसा हुआ है, जब एक दिन में 16 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं। साफ है कि एक बार फिर से कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। और ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने के मामले एक हजार के आंकड़े को पार कर 1270 पहुंच गए हैं।

लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच कई शहरों के R not वैल्यू और पॉजिटिविटी रेट (TPR) ने चिंता बढ़ा दी है। देश के कई शहरों में R not वैल्यू 2 के स्तर को पार कर गई है। जबकि पॉजिटिविटी  रेट 24 शहरों में 5 से 17.88 फीसदी तक पहुंच गया है। जिसका सीधा मतलब है संक्रमण न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है।

क्या होता है R not वैल्यू और पॉजीटिविटी रेट

संक्रमण की दर को आंकने के लिए R not वैल्यू और पॉजिटिविटी रेट का इस्तेमाल किया जाता है। R not वैल्यू से पता चलता है एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। मसलन अगर आंकड़ा 2 को पार कर जाता है तो माना जाता है संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।  R not वैल्यू 2 का मतलब है कि एक व्यक्ति 2 लोगों को संक्रमित कर रहा है।

इसी तरह पॉजिटिविटी रे रेट का मतलब है कि प्रति 100 लोग का टेस्टिंग में कितने लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इस समय देश के 24 जिले ऐसे है जहां पॉजीटिविटी रेट 5 से ज्यादा है। इसमें कोलकाता में यह 17.88 की दर  पर पहुंच गया है।

इन शहरों में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

पीटीआई के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेस के प्रोफेसर सीताभ्रा सिन्हा की अगुआई में की गई रिसर्च में यह बात सामने हैं कि 23-29 दिसंबर के बीच दिल्ली की R वैल्यू  2.54 पहुंच गई , इसी तरह 23-28 दिसंबर के बीच मुंबई की 2.01, कोलकाता की 1.13, चेन्नई की 1.26, पुणे और बंगलुरू की 1.11 पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि इन शहरों में R वैल्यू बहुत तेजी से बढ़ी है। दिल्ली में मंगलवार के 496 केस बुधवार को लगभग दोगुने होकर 923 हो गए। इसी तरह मुंबई में 2510 केस आए। जबकि दस दिन पहले करीब 283 केस थे।


इन शहरों में ज्यादा पॉजिटिविटी  रेट

कोलकाता       17.88
हावड़ा                     7.45
मुंबई                 5.75
मुंबई (उप नगरीय)   5.27
दक्षिणी दिल्ली         2.96
नार्थ गोवा                6.21
तिरूअनंतपुरम        7.41
इंफाल (वेस्ट)          9.05
नामसाई                13.64
कोडरमा                 11.28
End of Article