Delhi NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, ऑरेंज से लेकर येलो अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 09:08 AM IST

Delhi NCR Rain Update: दिल्ली के साथ साथ देश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट अलग अलग दिनों के लिए जारी किया गया है।

Delhi NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, ऑरेंज से लेकर येलो अलर्ट जारी
Photo Credit: BCCL

सितंबर के महीने में मानसूनी बादलों की वापसी शुरू हो जाती है। लेकिन इस दफा मानसूनी बाद सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सक्रिय है।  दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लिए भी दो दिन के अलर्ट के साथ बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

ऑरेंज से लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में जलभराव के संबंध में चेतावनी जारी की है, हालांकि बात अगर मंगलवार की करें तो मौसम गर्म रहा।  मौसम विज्ञान विभाग  ने बुधवार को दिल्ली के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट और गुरुवार, शनिवार व रविवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों  यानी बुधवार और गुरुवार को विजिबिलिटी कम होगी और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।





End of Article