Delhi Excise policy: कौन है आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा, जिसे तलाश रही CBI; सिसोदिया समेत कई AAP नेताओं के साथ है फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 01:01 AM IST

सीबीआई ने दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। पंद्रह आरोपियों में से कुछ आरोपियों को अब सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

Delhi Excise policy: कौन है आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा, जिसे तलाश रही CBI; सिसोदिया समेत कई AAP नेताओं के साथ है फोटो
Photo Credit: Times Now

दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने पंद्रह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमे से नंबर एक आरोपी मनीष सिसोदिया हैं तो वहीं नबंर 11 पर दिनेश अरोड़ा का नाम है। दिनेश अरोड़ा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कई आप नेताओं के साथ अरोड़ा की फोटो सामने आ चुकी है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नाम भी शामिल हैं।

CBI कर रही तलाश

सूत्रों के अनुसार दिनेश अरोड़ा तक अभी सीबीआई नहीं पहुंच पाई है। कहा ये भी जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा कहीं विदेश न भाग गया हो। FIR के अनुसार दिनेश अरोड़ा पर आरोप है कि वो शराब व्यापारियों से कमीशन लिया करता था और इसके बदले में लाइसेंस दिया जाता था।

कई AAP नेताओं के साथ फोटो

दिनेश अरोड़ा कहने के लिए तो दिल्ली में एक रेस्टोरेंट का मालिक है लेकिन उसकी पहुंच सरकार में काफी अंदर तक दिखती है। अरोड़ा की कई फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तैर रही है। जिसमें वो कभी सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिख रहा है तो कभी मनीष सिसोदिया के साथ तो कभी संजय सिंह के साथ।

भाजपा ने उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिनेश अरोड़ा की कई फोटो को ट्वीट करके हुआ आप से सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा-  केजरीवाल जी...आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा के साथ आपका क्या रिश्ता है? वह आप के लिए क्या करता है? आरोपी नंबर 1 मनीष सिसोदिया देर रात मीटिंग के लिए अपने बार क्यों जा रहे थे? उन्हें आपके आवास पर क्यों आमंत्रित किया गया था? शराब घोटाले में उनकी क्या भूमिका थी? किसके इशारे पर?

End of Article