महाराष्ट्र में कोरोना की लहर सबसे तेज, इन 8 जिलों में बेकाबू हुआ वायरस, परेशान करने वाले हैं यहां के आंकड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2021, 05:46 PM IST

Coronavirus cases in Maharashtra: कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र के आंकड़े परेशान करने वाले हैं। 10 जिलों में देश के 50% एक्टिव केस हैं, इनमें से 8 महाराष्ट्र के हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की लहर सबसे तेज, इन 8 जिलों में बेकाबू हुआ वायरस, परेशान करने वाले हैं यहां के आंकड़े

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 93 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। लेकिन जिस राज्य ने सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रखी है, वो है महाराष्ट्र। 93,249 नए मामलों में से 49,000 से ज्यादा मामले सिर्फ महाराष्ट्र से आए। यानी 50 प्रतिशत से ज्यादा नए केस यहीं से आए। 

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो कि अभी तक एक दिन सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। इससे पहले 17 सितंबर, 2020 को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 24,619 नए मामले सामने आए थे।

देश में अभी कुल 6,91,597 सक्रिय मामले हैं। 50 प्रतिशत एक्टिव केस देश के सिर्फ 10 जिलों में हैं। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात है कि इन 10 जिलों में से 8 जिले महाराष्ट्र में हैं। इससे समझा जा सकता है कि किस तरह राज्य में कोरोना को लेकर स्थिति बिगड़ी हुई है। इन 10 जिलों में से महाराष्ट्र के जो 8 जिले हैं, वो हैं- पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, दिल्ली, अहमदनगर, नांदेड़।

पुणे में सबसे ज्यादा 10.75% एक्टिव केस हैं। मुंबई में कुल सक्रिय मामलों के 8.75% मामले हैं। नागपुर में 7.71%, ठाणे में 6.83%, नासिक में 5.66%, औरंगाबाद में 2%, अहमदनगर में 1.74% और नांदेड़ में 1.67% एक्टिव केस हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!