Mehbooba Mufti: बीजेपी के दुष्प्रचार में शामिल हो रही कांग्रेस, ​'आप' नेता के घर CBI छापे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 06:27 PM IST

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा कि दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी के हितों से ऊपर उठने में असमर्थ है, क्योंकि आप एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी है। खुद ईडी के हमले का शिकार होने के बावजूद वे बीजेपी के प्रचार में शामिल हो रहे हैं।

Mehbooba Mufti: बीजेपी के दुष्प्रचार में शामिल हो रही कांग्रेस, ​'आप' नेता के घर CBI छापे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को सीबीआई छापे के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि खुद ईडी के हमले का शिकार होने के कारण कांग्रेस बीजेपी के दुष्प्रचार में शामिल हो रही है।

BJP के दुष्प्रचार में शामिल हो रही कांग्रेस- महबूबा मुफ्ती

मनीष ​सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर कांंग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

छापेमारी के एक दिन बाद शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शराब नीति घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा कि दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी के हितों से ऊपर उठने में असमर्थ है, क्योंकि आप एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी है। खुद ईडी के हमले का शिकार होने के बावजूद वे बीजेपी के प्रचार में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब एजेंसियों को हथियार बनाया जा रहा है तो विपक्ष को एकजुट होना चाहिए था। करीब 15 घंटे की छापेमारी के बाद जांच एजेंसी सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया का कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया और कुछ फाइलें भी अपने कब्जे में ले लीं। 

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोप लगाया है कि शराब व्यापारियों ने सिसोदिया के सहयोगियों को करोड़ों का भुगतान किया। इस बीच मनीष सिसोदिया और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली में "अच्छा काम करने" से रोकने के लिए केंद्र एजेंसी का दुरुपयोग कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला