कांग्रेस और आप की तुष्टिकरण की राजनीति से चरम पर है आतंकवाद, लेकिन हम इस कुचलेंगे- शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 08:58 AM IST

Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति से ही आतंकवाद बढ़ता है। मध्य प्रदेश की धरती पर किसी भी आतंकवादी, गुंडे और बदमाश के लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस और आप की तुष्टिकरण की राजनीति से चरम पर है आतंकवाद, लेकिन हम इस कुचलेंगे- शिवराज सिंह चौहान
Photo Credit: ANI

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश में आतंकवाद अपने चरम पर है। रविवार को जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कारण आतंकवाद अपने चरम पर है। साथ ही कहा कि उदयपुर में हाल ही में दिनदहाड़े एक हत्या हुई थी। हम आतंकवाद को कुचल देंगे। हम उपद्रवियों पर बुलडोजर चलाएंगे। 

शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला 

तुष्टीकरण की नीति से ही बढ़ता है आतंकवाद- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति से ही आतंकवाद बढ़ता है। मध्य प्रदेश की धरती पर किसी भी आतंकवादी, गुंडे और बदमाश के लिए कोई जगह नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि वह मध्य प्रदेश में सामाजिक क्रांति लाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में सामाजिक क्रांति लाने वाला हूं। मध्य प्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मध्यम और गरीब परिवारों के बच्चे जिनकी अंग्रेजी पर पकड़ कमजोर थी, वे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई से वंचित हैं। अब से हम उन्हें हिंदी में पढ़ने का ऑप्शन देंगे, ताकि बच्चे अपने सपनों को पूरा कर सकें। ये घटनाक्रम 2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले महत्व रखते हैं। मध्य प्रदेश में 2018 का चुनाव एक कठिन संघर्ष था और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

End of Article