गोरखपुर के मनीष गुप्ता मर्डर केस में आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के घर पर चला बुलडोजर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 09:49 PM IST

Police Inspector Jagat Narayan Singh:लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चला है।

गोरखपुर के मनीष गुप्ता मर्डर केस में आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के घर पर चला बुलडोजर 

Manish Gupta murder case: गोरखपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड का मामला खासी सुर्खियों में रहा था और इस मामले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह समेत छह पुलिसकर्मी फिलहाल जेल में हैं वहीं अब खबर आ रही है कि इस मामले के  मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत के लखनऊ स्थित आवास पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ के चिनहट के देवराजी विहार में ये तीन मंजिला मकान बना हुआ है और  एलडीए से बगैर नक्शा पास कराए इस आलीशान मकान को बनाया गया था ऐसा दावा किया जा रहा है। इसको लेकर एलडीए ने कई बार जगत नारायण सिंह के यहां नोटिस भी दिया था,  जब कोई जवाब नहीं मिला तो एलडीए की टीम मकान गिराने पहुंची और बुलडोजर से जगत नारायण के मकान को ढहा दिया गया।

बता दें कि बीते साल गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, 27 सितंबर की रात कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

वो अपने अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के दोस्तों से मिलने के लिए आए थे।मनीष गुप्ता की पत्नीने आरोप लगाया था कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें गंभीर रूप से पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।

End of Article