लखनऊ में BSP नेता के अवैध अपार्टमेंट पर चला योगी का बुलडोजर, देखिये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 11:37 AM IST

लखनऊ में  बीएसपी के एक नेता के अवैध अपार्टमेंट को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया । इमारत की कीमत करोड़ों में बताई गई है ।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ताजा कार्रवाई लखनऊ के हजरतगंज में बीएसपी के एक नेता के अवैध अपार्टमेंट पर किया गया है । इस अपार्टमेंट का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। बताया जा रहा है कि यह अपार्टमेंट बीएसपी के नेता फहाद और एसपी विधायक मसूद हसन के भतीजे का है। प्रशासन का कहना है कि कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी बसपा नेता की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इमारत की कीमत करोड़ों में बताई गई है, देखें वीडियो ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!