T Raja Singh: बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 03:49 PM IST

T Raja Singh: इससे पहले टी राजा सिंह को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था

T Raja Singh: बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी
Photo Credit: ANI

T Raja Singh: भारतीय जनता पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने पर अपने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पार्टी ने विधायक टी राजा सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिसमें उनको 10 दिनों के अंदर बताना होगा कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए।

बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को किया सस्पेंड

टी राजा सिंह हैदराबाद में गिरफ्तार

इससे पहले टी राजा सिंह को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फारूकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।

वहीं बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। दबीरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि टी राजा सिंह ने एक धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो शेयर किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे। विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं ये धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं। साथ ही विधायक टी राजा सिंह ने ये जानना चाहा कि उनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में इतनी शिकायतें क्यों दर्ज की गईं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति