BJP की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की नई मेयर, AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 02:24 PM IST

Chandigarh New Mayor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरबजीत कौर 14 मतों से चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गई हैं। कुल 28 वोट पड़े। बीजेपी पार्षद के मेयर चुनाव जीतने के बाद नगर निगम चंडीगढ़ के विधानसभा हॉल में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया।

BJP की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की नई मेयर, AAP उम्मीदवार को 1 वोट से हराया

Chandigarh Mayor Sarabjit Kaur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नगर पार्षद सरबजीत कौर चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर बन गई हैं। उन्होंने आज आम आदमी पार्टी (AAP) की अंजू कात्याल को सीधे मुकाबले में महज एक वोट से हरा दिया। कुल 36 वोटों में से 28 वोट पड़े। कांग्रेस के सात पार्षद और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के एकमात्र पार्षद अनुपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि कौर को 14 वोट मिले जबकि कात्याल को 13 वोट मिले और एक को अवैध घोषित कर दिया गया।

परिणाम घोषित होने के बाद आप पार्षदों ने सदन में हंगामा किया। उन्हें हटाने के लिए पुलिस बुलाई गई। 27 दिसंबर को घोषित चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे त्रिशंकु थे, जिसमें आप ने 14 और भाजपा ने 12 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को आठ जबकि शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली थी। 

कांग्रेस की नगर पार्षद हरप्रीत कौर बबला चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं। 35 पार्षदों के अलावा, चंडीगढ़ की सांसद को भी मतदान का अधिकार है। वो नगर निगम में पदेन सदस्य हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमति सरबजीत कौर जी को चंडीगढ़ की मेयर चुने जाने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बीजेपी की नीतियों पर चलते हुए चंडीगढ में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।

End of Article