BJP Rajya Sabha Election Candidate List 2022: राज्यसभा चुनाव 2022, यहां देखें-BJP उम्मीदवारों की सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 09:16 AM IST

BJP Rajya Sabha Election Candidate List 2022 for Bihar, Uttar Pradesh, Maharashtra, Punjab, Haryana: राज्यसभा की 57 सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 10 जून (शुक्रवार) को जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित 15 राज्य शामिल हैं।

BJP Rajya Sabha Election Candidate List 2022: राज्यसभा चुनाव 2022, यहां देखें-BJP उम्मीदवारों की सूची
Photo Credit: PTI

BJP Rajya Sabha Election Candidate List 2022 : राज्यसभा चुनाव 2022 (Rajya Sabha Elections 2022) के लिए रणभूमि सज चुकी है। संसद के उच्च सदन में अपने उम्मीदवारों को भेजने के लिए राजनीतिक दल अपने-अपने दांव लगा रहे हैं। कुछ राज्यों में तस्वीर बिल्कुल साफ है तो कुछ राज्यों में सियासी पार्टियां एक दूसरे के समर्थन के भरोसे हैं। 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होगा। इस चुनाव में मोटे तौर पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले राज्यसभा के लिए हो रहे इस चुनाव के कई सियासी मायने हैं। राज्यसभा में कमजोर होती स्थिति को मजबूत करने के लिए विपक्ष इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अपने सदस्यों को राज्यसभा भेजना चाहेगा तो भारतीय जनता पार्टी लोकसभा जैसी स्थिति यहां भी करने के लिए आतुर दिखाई दे रही है। 

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 10 जून (शुक्रवार) को जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित 15 राज्य शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अब तक जिन नामों की घोषणा की है उनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को एक और सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए दो, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के लिए एक-एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 

यहां एक नजर डालते हैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक घोषित उम्मीदवारों के नामों पर- 

कर्नाटक
निर्मला सीतारमण
जग्गेश
लहर सिंह सिरोया 
महाराष्ट्र
पीयूष गोयल
अनिल सुखदेवराव बोंडे
राजस्थान
घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश
लक्ष्मीकांत वाजपेयी
राधामोहन अग्रवाल
सुरेंद्र सिंह नागर
बाबूराम निषाद
दर्शना सिंह
संगीता यादव
मिथलेश कुमार
डॉ. के लक्ष्मण
उत्तराखंड
कल्पना सैनी
बिहार
सतीश चंद्र दुबे
शंभु शरण पटेल
हरियाणा
कृष्ण लाल पंवार
मध्य प्रदेश
सुमित्रा वाल्मीकि
End of Article