Maharashtra : फड़णवीस के आवास पर BJP विधायकों की चहलकदमी, आज के बड़े अपडेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 05:44 PM IST

Maharashtra Political Crisis : शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीक के आवास पर भाजपा विधायकों की चहलकदमी देखी गई। समझा जाता है कि फड़णवीस से मिलने पहुंचे भाजपा विधायकों ने उन्हें राज्य के ताजा हालात से अवगत कराया।

Maharashtra : फड़णवीस के आवास पर BJP विधायकों की चहलकदमी, आज के बड़े अपडेट्स

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। उद्धव सरकार गिरेगी या बचेगी, इस पर सस्पेंस कायम है। राज्य में यह संकट कितने दिनों तक चलेगा, इसके बारे में स्पष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। शुक्रवार को कई घटनाक्रम हुए। शिंदे गुट के दावों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई आने की चुनौती दी। एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके पास करीब 52 विधायकों का समर्थन है और इनमें से करीब 40 विधायक शिवसेना के हैं। इस पूरे मामले में चुप्पी साधने वाली भाजपा खेमे में भी शुक्रवार को सक्रियता देखी गई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीक के आवास पर भाजपा विधायकों की चहलकदमी देखी गई। समझा जाता है कि फड़णवीस से मिलने पहुंचे भाजपा विधायकों ने उन्हें राज्य के ताजा हालात से अवगत कराया। भाजपा के एक विधायक ने राज्यपाल से कहा है कि बीते दो दिनों में उद्धव सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें वह रद्द कर दें। 

  1. पी विधायक तरंग गोगोई गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे जहां महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी गैर BJP सरकार हैं वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। BJP हर कीमत देने को तैयार है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं। 
  2. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर हलचल तेज हो गई है। एक-एक करके बीजेपी विधायक पहुंच रहे हैं। इससे पहले भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है।
  3. शिवसेना की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा- मैंने वर्षा छोड़ा, विश्वास नहीं। एकनाथ शिंदे ने धोखा दिया। अगर मैं काबिल नहीं हूं तो पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने के लिए तैयार हूं। 
  4. देवेंद्र फडणवीस के घर पर BJP की बड़ी बैठक में 15 से ज्यादा विधायक मौजूद, वहीं शिवसेना की सांगली यूनिट ने एकनाथ शिंदे गुट को समर्थन दिया है।
  5. शिंदे गुट के दो विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को लिखा पत्र और कहा कि 16 विधायकों का निलंबन नहीं होना चाहिए। ये पत्र जिन विधायकों ने लिखा उनमें एक का नाम हैं विनोद संतोष अग्रवाल। 
  6. संजय राउत के चेलैंज के बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हुए। खबर के मुताबिक शिंदे के साथ कुछ विधायक भी हैं। 
  7. संजय राउत की धमकी पर उद्धव कैंप के विधायक भास्कर जाधव ने कहा-हमें जानना होगा कि ये विधायक क्यों नाराज हैं। ये हमारे लोग हैं इन्हें मनाना चाहिए। ये हमारे लोग हैं इन्हें मनाकर वापस लाना चाहिए। उनकी नाराजगी दूर करनी चाहिए और इसके लिए संवाद होना चाहिए।
  8. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले सभी विधायकों ने एक हलफनामा तैयार किया है। हलफनामे में कहा गया है कि सभी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं और किसी ने हमें मजबूर नहीं किया। इसमें कहा गया है कि हम स्वेच्छा से एकनाथ शिंदे के समूह में शामिल हुए हैं।  
  9. संजय राउत के बयान पर बागी विधायक केसरकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो मुंबई आने से नहीं डरते हैं। केसरकर ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि संजय राउत को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। 
  10. केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार का समय आ गया है। अधिकांश विधायक एकनाथ शिंदे (शिवसेना के बागी विधायक) के साथ जाएंगे और वह भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे।
     
End of Article