ममता बनर्जी को लेकर गिरिराज बोले- आज दीदी को चंडी पाठ करना पड़ रहा है,वाह, मोदी जी, वाह!"-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2021, 11:46 PM IST

पश्चिम बंगाल के चुनावों की तपिश बढ़ती ही जा रही है साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है ऐसे में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ममता बनर्जी पर तंज कसते दिख रहे हैं।

ममता बनर्जी को लेकर गिरिराज बोले- आज दीदी को चंडी पाठ करना पड़ रहा है,वाह, मोदी जी, वाह!"-VIDEO

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम के मंच पर चंडी पाठ को लेकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के डर की वजह से अब ममता को मां दुर्गा और काली की याद आ रही है। सिंह ने कहा, 'मैं इस बदलाव के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं।'

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया और लिखा, 'बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद। वाह, मोदी जी, वाह!'

सिंह अपने वीडियो में पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं।

सिंह ने कहा, वाह! मोदीजी, आपने बहुत अच्छा काम किया है .. मैंने बंगाल में ममता दीदी को देखा। बंगाल में हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा। वाह, मोदीजी। आज दीदी को चंडी पाठ करना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के कारण बिहार में भी राजनीति तेज हो गई है। बिहार के कई भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार करने जा रहे हैं।

End of Article