BJP candidates List: बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने 35 और उम्मीदवारों की घोषणा की,जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2020, 05:22 PM IST

Bihar Assembly Election 2020: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

BJP candidates List: बिहार चुनावों के लिए बीजेपी ने 35 और उम्मीदवारों की घोषणा की,जानें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस तरह बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। 75 उम्मीदवारों की घोषणा बीजेपी पहले कर चुकी है। इस तरह बीजेपी अपने सभी 110 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 243 सीटों में से बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

इससे पहले रविवार को बीजेपी ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बीजेपी ने जिन 46 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की, उनमें दो महिलाएं थीं। उससे पहले 6 अक्टूबर को बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम थे।

बिहार की 243 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू के बीच बंटवारा हुआ है। इसके तहत बीजेपी को जहां 121 सीटें मिली हैं, वहीं जेडीयू के खाते में 122 सीटें आई हैं। बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसने अपने कोटे से 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को दी हैं। पार्टी ने भविष्य में वीआईपी को एक विधानपरिषद की सीट देने की बात भी कही है। वहीं जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 7 पर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) चुनाव लड़ेगी। 

End of Article