बिजनेस

FD पर सरकारी बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज, सीनियर सिटीजन को मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो सरकारी बैंकों की एफडी स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

सरकारी बैंकों की एफडी स्कीम (Photo: iStock)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक लोकप्रिय विकल्प साबित हो सकता है। खासकर सरकारी बैंकों की FD को ऐसे निवेशकों के बीच पसंद किया जाता है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए निश्चित ब्याज कमाना चाहते हैं। मौजूदा समय में देश के कई सरकारी बैंक अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का फायदा भी मिल रहा है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं अक्टूबर में कौन-सा सरकारी बैंक एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-

सरकारी बैंक की एफडी स्कीम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की बात करें तो सामान्य ग्राहकों को FD पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 6.40 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.55 प्रतिशत से 7.05 प्रतिशत तक है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
7 दिन से 45 दिन3.05%3.55%
46 दिन से 179 दिन4.90%5.40%
180 दिन से 210 दिन5.65%6.15%
211 दिन से 1 साल से कम5.90%6.40%
1 साल से 2 साल से कम6.25%6.75%
2 साल से 3 साल से कम6.40%6.90%
3 साल से 5 साल से कम6.30%6.80%
5 साल से 10 साल तक6.05%7.05%*

Bank of India भी FD निवेशकों को आकर्षक दरें दे रहा है। बैंक में सामान्य ग्राहकों के लिए FD की ब्याज दर 3.00 प्रतिशत से 6.70 प्रतिशत तक है। सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 3.00 प्रतिशत से बढ़कर 7.45 प्रतिशत तक पहुंच जाती है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
7 दिन से 14 दिन3.00%3.00%
15 दिन से 30 दिन3.00%3.00%
31 दिन से 45 दिन3.00%3.00%
46 दिन से 90 दिन4.50%4.50%
91 दिन से 179 दिन4.25%4.25%
180 दिन से 210 दिन5.50%6.00%
211 दिन से 269 दिन5.50%6.00%
270 दिन से 1 साल से कम5.50%6.00%
1 साल6.50%7.00%
1 साल से अधिक से 2 साल से कम6.50%7.00%
2 साल से 3 साल से कम6.60%7.10%
3 साल6.70%7.45%
3 साल से अधिक से 5 साल से कम6.25%7.00%
5 साल से 8 साल से कम6.00%6.75%
8 साल से 10 साल तक6.00%6.75%

Bank of Baroda में सामान्य ग्राहकों को FD पर 3.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 4.00 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
7 दिन से 14 दिन3.50%4.00%
15 दिन से 45 दिन3.50%4.00%
46 दिन से 90 दिन5.00%5.50%
91 दिन से 180 दिन5.00%5.50%
181 दिन से 210 दिन5.50%6.00%
211 दिन से 270 दिन5.75%6.25%
271 दिन से 1 साल से कम6.00%6.50%
1 साल6.25%6.75%
1 साल से अधिक से 400 दिन6.25%6.75%
400 दिन से अधिक से 2 साल तक6.25%6.75%
2 साल से अधिक से 3 साल तक6.25%6.75%
3 साल से अधिक से 5 साल तक6.30%6.90%
5 साल से अधिक से 10 साल तक6.00%7.00%
10 साल से अधिक (MACAD केवल)5.50%6.00%
BOB Square Drive Deposit Scheme – 444 दिन6.45%6.95%
BOB Golden Goal Deposit Scheme – 555 दिन6.75%7.25%

इसी तरह, Punjab National Bank सामान्य ग्राहकों को 3.00 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक और सीनियर सिटीजन को 3.50 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
7 से 14 दिन3.00%3.50%
15 से 45 दिन3.00%3.50%
46 से 90 दिन4.50%5.00%
91 से 154 दिन4.90%5.40%
155 दिन5.55%6.05%
156 से 179 दिन4.90%5.40%
180 से 270 दिन5.60%6.10%
271 से 302 दिन5.60%6.10%
303 दिन5.55%6.05%
304 दिन से 1 साल से अधिक5.60%6.10%
1 साल6.25%6.75%
1 साल से अधिक से 389 दिन6.30%6.80%
390 दिन6.30%6.80%
391 से 443 दिन6.30%6.80%
444 दिन6.60%7.10%
445 से 665 दिन6.30%6.80%
666 दिन6.50%7.00%
667 दिन से 2 साल6.30%6.80%
2 साल से अधिक से 3 साल6.30%6.80%
3 साल से अधिक से 1203 दिन6.35%6.85%
1204 दिन6.30%6.80%
1205 दिन से 5 साल6.35%6.85%
5 साल से अधिक से 10 साल6.00%6.80%

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, FD करवाने से पहले केवल सबसे ज्यादा ब्याज दर को देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। ब्याज दर FD की अवधि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा, समय से पहले FD तोड़ने पर मिलने वाला ब्याज और लागू पेनल्टी की भी जांच करें। सीनियर सिटीजन को निवेश से पहले यह भी देखना चाहिए कि उनके लिए अतिरिक्त ब्याज किस अवधि की FD पर लागू है। इस तरह अपनी जरूरत, निवेश अवधि और ब्याज दर को ध्यान में रखकर FD का विकल्प चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। ध्यान रहे बैंक की एफडी ब्याज दरें समय-समय पर अपडेट की जाती हैं। ऐसे में एफडी ओपन करवाने से पहले ग्राहक को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट ब्याज दर जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article