Ayodhya Ki Ramleela: रवि किशन बने भरत तो बिंदु बने हनुमान, देखें PHOTOS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2020, 10:29 AM IST

Ayodhya Ki Ramleela: अयोध्या की रामलीला दर्शकों को खूब भा रही है। इसमें रवि किशन समेत कई बॉलीवुड कलाकार रामायण के अलग अलग किरदार में भूमिका निभा रहे हैं।

Ayodhya Ki Ramleela: रवि किशन बने भरत तो बिंदु बने हनुमान, देखें PHOTOS

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन किया जा रहा है और इसका प्रसारण दूरदर्शन पर हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन यानी शनिवार शाम को शुरू हुए इस रामलीला प्रसारण को दर्शक रुचि के साथ देख रहे हैं। 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की रामलीला में कई बॉलीवुड के सितारे किरदार निभा रहे हैं। 

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की रामलीला इस बार वर्चुअल तरीके से हो रही है। अयोध्या की इस रामलीला में किरदार हनुमान की भूमिका बिंदु दारा सिंह निभा रहे हैं। इनके पिता दारा सिंह चर्चित रामायण सीरियल में हनुमान जी का किरदार निभा चुके हैं। 

फिल्म जगत के जाने-माने कॉमेडियन एक्टर असरानी नारद का किरदार निभा रहे हैं तो गोरखपुर के सांसद और जाने-माने भोजपुरी एक्टर रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों से राजनीति में आए दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी अंगद के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा रितु शिवपुरी, शाहबाज खान, राजेश पुरी, अवतार गिल, रजा मुराद, महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल अलग-अलग भूमिका में हैं।

भगवान राम की भूमिका सोनू डांगर निभा रहे हैं तो माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं कविता जोशी।  इस रामलीला की एक और खास बात है कि भगवान राम की पोशाक नेपाल से आई है, क्योंकि नेपाल को भगवान राम की ससुराल कहा जाता है।

इसी तरह भगवान राम का धनुष गुरु क्षेत्र से तैयार होकर आया है। उत्‍तर प्रदेश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रयास से पूरे देश में यह रामायण टीवी पर देखी जा सकती है। जिस तरह रामायण सीरियल को लेकर दर्शकों में उत्‍सुकता रही है, उसी प्रकार अयोध्‍या की रामलीला को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।

End of Article