Awantipora encounter : अवंतीपोरा मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर,  AK 47 बरामद   

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 06:46 AM IST

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों के अलावा शाहीद अरिपाल की महिला शकीला और सरकारी कर्मचारी जावेद अहमद की हत्या में शामिल था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के राजपोरा इलाके में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों का आतंकविरोधी अभियान जारी है। 

Awantipora encounter : अवंतीपोरा मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर,  AK 47 बरामद   
Photo Credit: PTI

Awantipora encounter : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आतंकियों के पास से दो एक-47 राइफल सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद  हुए। मारे गए आतंकियों की पहचान त्राल के रहने वाले शाहिद राठेड़ एवं शोपियां निवासी उमर युसूफ के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों के अलावा शाहीद अरिपाल की महिला शकीला और सरकारी कर्मचारी जावेद अहमद की हत्या में शामिल था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के राजपोरा इलाके में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों का आतंकविरोधी अभियान जारी है। 

सोमवार को मारे गए जैश के दो आतंकवादी
पुलवामा जिले के गुंडीपोरा इलाके में रविवार शाम को मुठभेड़ में फंसे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। इससे पहले रविवार को कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया था कि हमारे शहीद कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ में फंस गए। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आबिद शाह ने 13 मई को हमारे निहत्थे कांस्टेबल रियाज अहमद को मार गिराया था।  

End of Article