August 17: 2005 में बम धमाकों से दहल गया था बांग्लादेश, 63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 05:30 AM IST

2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की। सात साल की उम्र में तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे।

August 17: 2005 में बम धमाकों से दहल गया था बांग्लादेश, 63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट

नई दिल्ली: इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की। सात साल की उम्र में तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया.
1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत.
1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।
1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।
1999 : तुर्की में ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की मौत।
2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया.
2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट।
2008 - अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।












End of Article