Assam में 15 साल की लड़की ने HIV पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड का निकाला खून, प्यार साबित करने के लिए शरीर में किया इंजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 04:27 PM IST

Assam: फेसबुक के जरिए 15 साल की किशोरी की लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों को सच्चा प्यार हो गया और समय के साथ उनका बंधन पानी से भी गहरा होता चला गया।

Assam में 15 साल की लड़की ने HIV पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड का निकाला खून, प्यार साबित करने के लिए शरीर में किया इंजेक्ट

Assam: 'प्यार अंधा होता है। ये सब कुछ देखता है, लेकिन बुरा नहीं मानता'। पूर्वोत्तर के राज्य असम के सुआलकुची जिले में एक लड़की ने अजीबोगरीब तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए अपने प्यार का इजहार किया। दरअसल उसने अपने सच्चे प्यार को दिखाने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड का एचआईवी पॉजिटिव खून लेकर उसे अपने शरीर में इंजेक्शन की मदद से लगाया।

लड़की ने अजीबोगरीब तरीके से ब्वॉयफ्रेंड के लिए किया अपने प्यार का इजहार

फेसबुक के जरिए लड़के से हुई थी दोस्ती

लड़का हाजो के सतडोला का रहने वाला है। फेसबुक के जरिए 15 साल की किशोरी की लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों को सच्चा प्यार हो गया और समय के साथ उनका बंधन पानी से भी गहरा होता चला गया। जल्द ही दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। ऑनलाइन चल रही खबरों के मुताबिक लड़की अपना घर छोड़कर कई बार लड़के के साथ भाग चुकी है। हर बार जब वह भागती थी तो उसके माता-पिता उसे घर लाते थे।

हालांकि इस बार उसने एक ऐसा कठोर कदम उठाया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस बार उसने अपने एचआईवी पॉजिटिव ब्वॉयफ्रेंड के शरीर से सिरिंज की मदद से खून निकाला और फिर खुद को इंजेक्शन लगाया।

End of Article