मम्मी-पापा सॉरी, मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है, उस लड़की ने प्यार में फंसा कर मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 01:30 PM IST

Bhopal News: राजधानी में आत्महत्या के मामलों में काफी इजाफा हो रहा है। हाल में एम्स की एक छात्रा ने तनाव की वजह से अपने हॉस्टल की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया था। अब एक इंजीनियर ने जहर खाकर जान दे दी है। प्रेम विवाह में नाकाम होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मम्मी-पापा सॉरी, मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है, उस लड़की ने प्यार में फंसा कर मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है
Photo Credit: Representative Image

Bhopal Police: प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार कर दिए जाने से मायूस होकर एक इंजीनियर ने जहर खाकर जान दे दी है। इंजीनियर के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है- मम्मी-पापा सॉरी, मैं जो करने जा रहा हूं, बहुत ही गलत है। मैं उस लड़की के प्यार में बहुत ही पागल हो गया और उसने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। आप ने मुझे बड़ी मुश्किल से पाला और पढ़ाया और इतनी दूर भेजा। मुझे कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी। मुझे पता है आप मेरी मौत की खबर सुनकर सदमे में आ जाओगे। 

मैं समाज की नजरों में आपको गिरा हुआ नहीं देख सकता, इसलिए मैं आज यह कदम उठाने जा रहा हूं। आप अपना और कविता का ध्यान रखना। बता दें 23 साल का महेश बागसेवरिया इलाके का रहने वाला था। वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से पास आउट था। 

पुणे की कंपनी में करता था नौकरी

मूलरूप से मंदसौर के रहने वाले नवीन मालवीय का बेटा महेश इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद पुणे की एक कंपनी में नौकरी करता था। मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को उसके दोस्तों से जानकारी मिली है कि महेश जिस लड़की से प्यार करता था, उसने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले की जांच जुट गई है। 

लड़की से भी की जाएगी पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महेश जिस लड़की से प्यार करता था, उसके बारे में उसके दोस्तों से जानकारी ली गई है। बहुत जल्द उस लड़की से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, महेश द्वारा उठाए गए इस कदम से उसके परिवार वाले सदमे में हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त भी गमगीन हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!