Ghaziabad: प्यार तूने क्या किया? गाजियाबाद में कातिल हसीना ने उस्तरे से काट दिए अपने प्रेमी का गला, बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 07:53 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव-इन में रह रही एक प्रमिका ने अपनी प्रेमी का गला रेत कर हत्‍या कर दी। जिसके बाद शव को ट्रॉली बैग में पैक कर उसे ठिकाने लगाने जा रही थी कि पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं था, इसलिए आरोपी ने हत्‍या कर दी।

Ghaziabad: प्यार तूने क्या किया? गाजियाबाद में कातिल हसीना ने उस्तरे से काट दिए अपने प्रेमी का गला, बताई ये वजह
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लिव इन में रह रहे एक युवक की उसकी ही प्रेमिका ने उस्तरा से गला रेत कर हत्‍या कर दी। यह घटना साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले तुलसी निकेतन की है। आरोपी महिला हत्‍या के बाद देर रात शव को ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने ले जा रही थी। रूटीन जांच में जुटी पुलिस ने जब शक होने के बाद महिला को रोक कर जांच की तो ट्रॉली बैग से युवक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि, दोनों लिव-इन पार्टनर के तौर पर एक साथ रहते थे। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ करने में जुटी है।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि, आरोपित ने करीब चार साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद से वह तुलसी निकेतन स्थित अपने फ्लैट में प्रेमी फिरोज के साथ लिव-इन में रहती थी। फिरोज शहर में ही एक नाई की दुकान चलाता था। पुलिस ने बताया कि, आरोपित महिला फिरोज पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। मगर जब युवक इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही थी।

झगड़े के दौरान काटा गला, ट्रेन में रखना चाहती थी शव

पुलिस ने बताया कि, आरोपी महिला से पूछताछ में पता चला है कि बीते शनिवार की रात शादी की बात को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर से लड़ाई हुई। इस लड़ाई के दौरान ही आरोपी महिला ने घर में पड़ा उस्तरा उठा कर फिरोज का गला काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को फ्लैट में ही छुपा दिया। सुबह होने के बाद वह दिल्ली के सीलमपुर बाजार गई और वहां से एक बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा। इसके बाद शव को प्लास्टिक की पतली रस्सी से बांधकर ट्रॉली बैग में डाल दिया। टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश ने बताया कि, लाश को बैग में पैक करने के बाद वह रात होने का इंतजार करने लगी। रविवार की रात करीब दो बजे वह ट्रॉली बैग लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ निकली। वह किसी ट्रेन में बैग को रखकर शव ठिकाने लगाना चाहती थी। लेकिन इसके पहले ही तुलसी निकेतन के पास गश्त कर रही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!