Andhra Pradesh: रसायन फैक्टरी में आग लगने से 6 लोगों की मौत, CM जगनमोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 11:25 AM IST

प्रदेश की एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है और साथ में जांच के भी आदेश दिए हैं।

Andhra Pradesh: रसायन फैक्टरी में आग लगने से 6 लोगों की मौत, CM जगनमोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने ने एलुरु में गैस रिसाव से हुए विस्फोट की घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 25 लाख, गंभीर रूप से घायलों के लिए 5 लाख की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम जगन मोहन रेड्डीन ने एलुरु जिले के मुसुनुरु मंडल के अक्कीरेड्डीगुडेम में एक फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट और विशेष रसायन निर्माण इकाई में गैस रिसाव-ट्रिगर विस्फोट और आग लगने पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और मामूली रूप से घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के स्वास्थ्य की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है और एसपी और जिला कलेक्टर को घटना के कारणों की गहन जांच करने का निर्देश दिया।

चार की हालत गंभीर

एलुरु के पुलिस अधीक्षक देव शर्मा के मुताबिक, आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि संदेह है कि बुधवार देर रात पॉलीमर पावर बनाने वाले संयंत्र के ‘रिएक्टर’ में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना जताने के साथ-साथ घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। 

End of Article