Amravati Murder Case: सैकड़ों लोगों ने दी उमेश कोल्हे को श्रद्धांजलि, हिन्दू संगठन और BJP का प्रदर्शन जारी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 01:22 PM IST

Amravati Murder Case Update: अमरावती में उमेश कोल्हे हत्याकांड को लेकर सोमवार को सैकड़ों लोग जमा हुए और उन्होंने उमेश कोल्हे को श्रद्धांजलि दी।

Amravati Murder Case: सैकड़ों लोगों ने दी उमेश कोल्हे को श्रद्धांजलि, हिन्दू संगठन और BJP का प्रदर्शन जारी-Video

tribute to Umesh Kolhe: अमरावती (Amravati) में उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) की हत्या के बाद वहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, अमरावती के राजकमल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिसमें सैकडों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर अपनी उमेश कोल्हे को श्रद्धांजलि दी साथ ही साथ हिन्दू संगठन और BJP का प्रदर्शन जारी है जिसकी वजह से पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

गौर हो कि केमिस्ट उमेश कोल्हे की बीती 21 जून को हत्या कर दी गई थी, उमेश कोल्हे जब अपनी दुकान से घर जा रहे थे तो उन पर हमला किया गया, आरोपियों ने चाकू मारकर बेहद नृशंसता से उनकी हत्या की थी।

बताया गया था कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर पर कथित टिप्पणियों का समर्थन करने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन करने को लेकर ये हत्या की गई, इस मामले में मुख्य आरोपी इरफान खान समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उमेश कोल्हे की हत्या में शामिल था 16 साल पुराना करीबी दोस्त यूसूफ, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्याकांड केस में बड़ा खुलासा हुआ है।  उमेश कोल्हे  (Umesh Kolhe) की हत्या में 16 साल पुराना दोस्त  डॉक्टर यूसुफ खान (Yusuf Khan) भी शामिल था। बता दें की यूसुफ खान अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।बताया जा रहा है कि किसी को शक ना हो इसलिए यूसुफ खान उमेश के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।

End of Article