Har Ghar Tiranga Abhiyan: अमित शाह ने पत्नी के साथ अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, की 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरूआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 09:22 AM IST

Har Ghar Tiranga Abhiyan: देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर ध्वज फहराकर इसकी शुरूआत की।

 Har Ghar Tiranga Abhiyan: अमित शाह ने पत्नी के साथ अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, की 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरूआत
Photo Credit: ANI

 Har Ghar Tiranga Abhiyan News: आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलता रहेगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। 15 अगस्त तक पूरे देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है और देशभर में तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है। 

इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे देश में अद्भुत उत्साह है।कल 13 अगस्त से शुरू हो रहे इस अभियान में मैं अपने घर पर तिरंगा लगाऊँगा। आप सब भी अपने घर पर तिरंगा लगायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड कर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।'

लोगों में है खूब उत्साह

इसके अलावा बद्रीनाथ धाम में ITBP के जवानों और तीर्थयात्रीयों ने स्थानीय लोगों के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बद्रीनाथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वहीं लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने तिरंगा फहराया। असम में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'आज सुबह गुवाहाटी में हमने प्रभात फेरी का आयोजन किया और उसमें हम सभी ने भाग लिया। मैं असम की जनता से अनुरोध करता हूं कि आप हर घर पर तिरंगा फहराए।'
Har Ghar Tiranga Certificate 2022: ऐसे डाउनलोड करें हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट, ये है डायरेक्ट लिंक

राजस्थान में निकाली तिरंगा यात्रा

राजस्थान के जोधपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले। उम्मेद स्टेडियम के पास से यात्रा का आगाज हुआ। हाथ में तिरंगा लेकर कुछ लोग पैदल ही निकले तो कुछ युवा बाइक पर सवार होकर आगे बढ़े। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया।

End of Article